{"_id":"62584f909c313512a64ed2c6","slug":"three-killed-including-farmer-in-road-accidents-ghazipur-news-vns648333173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किसान सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किसान सहित तीन की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग-अगल थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम और बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसों में किसान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार शहर कोतवाली के वेदपुरवा शांति नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार सिंह सदर तहसील में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात हैं। वह सुबह अपने छोटे पुत्र संदीप सिंह उर्फ अनुज (18) के साथ बाइक से बीमार सास को देखने जौनपुर जा रहे थे। औड़िहार के पास फोरलेन से दाहिने शादी भादी मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा अनुज सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि पिता कृष्ण कुमार सिंह सड़क पर घायल होकर अचेत हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पुत्र संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
मौधा/ खानपुर संवाददाता के अनुसार अमेदा गांव निवासी किसान लालविजय राजभर (60) बुधवार की रात साइकिल से अनौनी बाजार से घर जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार बिना लाइट जलाए बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सवार लाल विजय के सिर में गंभीर चोट लगी। आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खानपुर थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बरेसर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मनोरथ गांव निवासी अविनाश (21) मित्र विशाल (22) और अभिषेक कुमार (23) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुहम्मदाबाद आए थे। देर रात गांव वापस लौट रहे थे। यूसुफपुर- मऊ मार्ग स्थित बरेजपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अविनाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विशाल कुमार और अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता मोतीचंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।