फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three injured including BSP ZIP member candidate, firing

बसपा जिपं सदस्य प्रत्याशी सहित तीन घायल, फायरिंग

Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three injured including BSP ZIP member candidate, firing
करंडा। थाना क्षेत्र के रामनाथपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र और बसपा जिपं सदस्य पद के प्रत्याशी सहित तीन को ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल दिया। इस दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां जिपं सदस्य प्रत्याशी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धर-पकड़ शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी आलोक यादव, भाई एवं समर्थक के साथ गांव में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक तीनों पर लाठी, डंडे और बैट के साथ टूट पड़े। इस दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। हवाई फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां जिपं सदस्य पद के प्रत्याशी आलोक यादव की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि दीपक यादव सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन करने के साथ आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed