फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three huts burnt to ashes, ten goats and one buffalo died

Ghazipur News: तीन झोपड़ियां जलकर खाक

Mon, 05 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three huts burnt to ashes, ten goats and one buffalo died
रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अठहठा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने की वजह से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने के दस बकरियों और एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई । जबकि दो अन्य भैंसे गंभीर रूप से झुलस गई हैं। अगलगी की घटना के कारण पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित उषा बिंद के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह खाना खाकर परिवार संग बगल की झोपड़ी में सोने के लिए चली गई थी। देर रात अचानक उसकी नींद टूट गई। उसने देखा कि बगल वाली झोपड़ी से धुएं का गुबार उठ रहा है। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। उसके शोर मचाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी नींद से जाग गए। आग के लपटों के बीच चीख-पुकार मचाते हुए किसी तरह से जानवरों को झोपड़ी से बाहर निकाला गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बावजूद दस बकरियां, दो भैंसे आग लगने के कारण जलकर मर गईं। दो अन्य भैंसे आग से झुलस गईं। इनका उपचार पशु चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। अगलगी की घटना में तीनों रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। साथ ही गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल चमनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करके रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed