फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three houses stolen in a single night, millions of jewelery cleaned

एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के आभूषण पर हाथ साफ

Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three houses stolen in a single night, millions of jewelery cleaned
दिलदारनगर बाजार के सरजू सिंह मार्केट में स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जनपद के सैदपुर कोतवाली व दिलदारनगर थाना क्षेत्रों में चोरों ने शनिवार की देर रात तीन मकानों को निशाना बनाते हुए 32 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, नगर के वार्ड संख्या पांच शास्त्रीनगर निवासी सीआरपीएफ में दरोगा पद पर तैनात राजकुमार यादव के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसकर चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर 20 हजार नकदी और हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिए। साथ ही कमरे में रखे मुख्य गेट की चाभी लेकर ताला खोल फरार हो गए। पीडि़त परिजनों को घटना की जानकारी होते ही वह शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज सुकवेंद्र सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल किए। पीडि़त ने थाना में जाकर चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में थाना निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भीमापार संवाददाता के अनुसार, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारा गांव की गीता मिश्रा ने बताया कि वे अपने पति और बेटे बहू के साथ वाराणसी में रहती हैं। गांव के मकान में ताला बंद था। देर रात चोर मुख्य दरवाजे के कुंडी को काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने चांदी का थाल, चांदी की पांच सुपारियां, नारियल, सिक्का और पांच जोड़ी पायल समेत दो हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विक्रमपुर गांव निवासी रुपेश विक्रम सिंह पटना में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नि अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। चोर पीडि़त के पुराने मकान की छत पर चढ़कर दो मंजिले पर बने एक कमरे मेें घुस गए। चोरों ने बक्से में रखा लाकेट चैन, चार जोड़ी झुमका, दो टब्स, एक सोने की चेन, एक हार सहित कईं अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही साडि़यां, इनवर्टर, बर्तन और दस हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए। एक ही रात हुई चोरी की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed