{"_id":"5d34a6068ebc3e6cb90892f7","slug":"three-died-in-storm-break-ghazipur-news-vns474147343","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से तीन की मौत, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से तीन की मौत, छह झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रविवार को बारिश और चमक के दौरान गिरी बिजली गिरने से एक युवती के साथ ही एक अधेड़, एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा एक भैंस की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी श्रीराम प्रजापति (50) मजदूरी का काम करते थे। रविवार को दिन में करीब डेढ़ बजे मिर्जाबाद गांव निवासी सूर्यनाथ कुशवाहा के खेत में धान का बेहन निकाल रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच आकाशीय बिजली से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार घनश्याम ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। पत्नी धानमनी रो-रोककर बेहाल थी। उधर शेरपुर खुर्द गांव निवासी रामजी यादव की भैंस की घास चरते समय आकाशीय बिजली की जद में आने से मौत हो गई। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी फौजदार बनवासी (35), उसका भाई आधार राजभर (30) और धर्मेंद्र (29) शाम को करीब पांच बजे गांव में स्थित तालाब में मछली मार रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सादात ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे फौजदार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बैरीसाल गांव में आज शाम करीब पांच बजे धान की रोपाई करते समय बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से सवना गांव निवासी सत्तूराम की पुत्र माधुरी (18) इसी गांव के शिवानंद पासवान (20) और बैरीसाल गांव निवासी कमली (45) तथा मनोज (29) झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने माधुरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव निवासी भोला राजभर धान की रोपाई कर खेत से घर लौट रहा था। बारिश के दौरान शाम को करीब छह बजे गिरी बिजली से गंभीर रूप से झुलस गया। दुल्लहपुर में स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन