फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three day fair in the district from tomorrow

Ghazipur News: जनपद में तीन दिवसीय मेला कल से

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three day fair in the district from tomorrow
केंद्र के 10 और प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर 25, 26 और 27 मार्च को ऑडिटोरियम एवं विकास भवन सभागार में मेला-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी सरकारी विभाग शामिल होंगे। इसी क्रम में डीएम आर्यका अखौरी ने रविवार को निरीक्षण किया। साथ ही विकास भवन सभाकक्ष में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में तीन दिवसीय मेला, गोष्ठी, कवि सम्मेलन, लोक संगीत के साथ लगभग 60 विभागों के स्टाॅल लगाने, लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने और प्रमाणपत्र देने को लेकर चर्चा की गई। डीएम आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शनी में राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्याें और योजनाओं से संबंधित जानकारी स्टाॅल लगाकर आमजन को देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही मेला-प्रदर्शनी में रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें गृह, राजस्व, ग्राम्य विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, नियोजन (अर्थ एवं संख्याधिकारी), खाद्य एवं रसद, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, बचत, ऑडिट विभाग, वन विभाग, आबकारी, सेवायोजन, खादी ग्रामोद्योग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, निर्वाचन, उद्यान आदि विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed