फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three cooks will be posted at a polling station having more than five booths

पांच से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्र पर तैनात होंगी तीन रसोइया

Sun, 13 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three cooks will be posted at a polling station having more than five booths
मौधा। विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले मतदान कर्मियों के खानपान के लिए रसोइयों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थापित किए गए बूथों की संख्या के अनुसार रसोइयों की तैनाती के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात मार्च को होना है। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में इसे संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को सैदपुर के पीजी कालेज से उनकी जिम्मेदारी वाले मतदान केंद्रों पर छह मार्च को रवाना कर दिया जाएगा। अपनी तैनाती वाले केंद्रों पर भोजन एवं जलपान के लिए मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बीएसए कार्यालय की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर निर्देशित कर दिया गया है। इसके अनुसार पांच या पांच से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर तीन रसोइयों की नियुक्ति की जानी है। वहीं दो से चार बूथों वाले मतदान केंद्रों पर दो और सिर्फ एक बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक या दो रसोइयों से काम निकाला जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश मतदान केंद्रों पर निर्धारित संख्या में रसोइयों की तैनाती कर दी गई है। शेष स्थानों की व्यवस्था भी एक-दो दिनों में दुरुस्त कर ली जाएगी। कहा कि इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सी, टेबुल और वेबकास्ट वाले बूथों पर पावर सप्लाई और दो मोबाइल चार्जरों के लिए साकेट आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed