{"_id":"6a7b774ffec34c54c5068970","slug":"three-constables-suspended-over-allegations-of-extortion-at-the-purvanchal-expressway-toll-plaza-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158004-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर वसूली के आरोप में 3 सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर वसूली के आरोप में 3 सिपाही निलंबित
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम थाने पर तैनात तीन सिपाहियों आरक्षी अजय सिंह, आरक्षी युवराज सिंह और आरक्षी दीपू कुशवाहा को निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हैदरगंज टोल प्लाजा के पास गाड़ियों से अवैध वसूली के आरोप में थाना के तीन सिपाहियों को आरक्षी अजय सिंह आरक्षी युवराज सिंह और आरक्षी दीपू कुशवाहा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश में कहा गया है कि उक्त आरक्षी ड्यूटी पर होने या ड्यूटी छोड़कर रात के समय टोल प्लाजा के पास गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे थे। उनका यह घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में तीनों सिपाही पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हैदरगंज टोल प्लाजा के पास वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में तीन सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है। तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं पूरे मामले की जांच चल रही है।