{"_id":"61bb71f795eb885b7049e9a9","slug":"three-child-scientists-of-the-district-selected-at-the-state-level-ghazipur-news-vns628286762","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन हेतु विज्ञान विषय पर राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस की ओर से प्रोजेक्ट मंगाया गया था। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2021 के राज्य स्तर पर जिले के तीन बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं। जिसमें से एक प्रोजेक्ट राजकीय सिटी इंटर कालेज अतुल यादव, दूसरा पीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल करीमुद्दीनपुर से सृष्टि राय और तीसरा यूपीएस मिर्जापुर की जोया फातिमा का चयन हुआ है।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला एकेडमिक समन्वयक कुश राय ने बताया कि 22 नवंबर को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकृत 186 में से 127 छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। इनमें से प्रथम तीन उत्कृष्ण प्रोजेक्ट्स को राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए चुना गया। आज राज्य स्तरीय चयनित सूची में जिले से भेजे गए तीनों प्रोजेक्ट्स के चयन किए जाने से गाजीपुर बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजन समिति में हर्ष है। जिला समन्वयक महेंद्र कुमार गुप्त ने सभी चयनित बाल विज्ञानी को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। बाल विज्ञान कांग्रेस का राष्ट्रीय आयोजन फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।