फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three brilliant people played the trick of intelligence

यूपीपीसीएस : तीन मेधावियों ने बजाया मेधा का डंका

Wed, 24 Jan 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three brilliant people played the trick of intelligence
गाजीपुर। जनपद में तीन मेधावियों ने उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। मेधावियों की सफलता से परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भांवरकोल : स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकोहा (भदौरा) निवासी अविनाश सिंह कुशवाहा पुत्र वंशनारायण सिंह कुशवाहा ने घोषित यूपीपीसीएस-2023 की परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और जनपद के नाम को रोशन किया है। डिप्टी जेलर के पद पर चयनित अविनाश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा क्रमशः सन् 2012 और 2014 में आरएस कान्वेंट स्कूल वाराणसी और बीटेक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर से 2019 में किया। उनका लक्ष्य आईएस बनना है। दिलदारनगर : उप्र लोकसभा आयोग में 31वां रैंक पाने वाले प्रिंस कुमार पुत्र श्रीनिवास सिंह निवासी दिलदारनगर (खजूरी) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण हुए। उसके बाद नेट और सूरत में बीटेक किया। तत्पश्चात जीप कैंपस में दो वर्ष के लिए सर्विस किया। उसके बाद दिल्ली में एक वर्ष साल कोचिंग करने के बाद तीन बार प्रयास किया, लेकिन कुछ नंबरों से असफल रह गए और चौथे प्रयास में एक वर्ष कोचिंग करने के बाद सेल्फ पढ़ाई करके 31वां रैंक प्रकार एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। करंडा : उप्र लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की देर शाम जारी कर दिया गया। जिसमें करंडा क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. दयाशंकर की नतिनी श्वेता सिंह ने प्रथम प्रयास में ही बाजी मारकर 11वां रैंक हासिल किया है। यूपीपीएससी में चयनित श्वेता का जन्म अपने ननिहाल करंडा के कटरियां गांव में हुआ था तथा बचपन में अपने नाना के साथ ही रही। श्वेता सिंह करंडा विकासखंड के कटरियां निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर सिंह की छोटी बेटी सुनीता की पुत्री हैं। सुनीता की शादी जौनपुर निवासी सत्यप्रकाश सिंह से हुई है। सत्यप्रकाश सिंह तिलकधारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। श्वेता की सफलता पर पूरे कटरिया सहित क्षेत्र में खुशी है। डॉ. दयाशंकर सिंह ने बताया कि श्वेता बचपन से ही बहुत तेज और मेधावी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed