फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three boxes ran away after locking the sleeping family members

Ghazipur News: सोते घरवालों को बंद कर ले भागे तीन बक्से

Sat, 31 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three boxes ran away after locking the sleeping family members
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैहर चक दाऊद गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने रिटायर अध्यापक शिवचंद्र राम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चारदीवारी फांद कर अंदर प्रवेश किया। जिन कमरों में बहू और लड़के सो रहे थे उन कमरों को चोरों ने बाहर से लॉक कर दिया तथा एक कमरे में रखा हुआ तीन बॉक्से को मेन दरवाजा तोड़कर ले भागे ।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की नींद खुली तो किसी का भी दरवाजा नहीं खुल रहा था। लोगों ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोगों ने पहुंचकर बाहर से रस्सी से लाक किया दरवाजा खोला। घर से तीनों बॉक्स गायब थे। अध्यापक शिवचंद्र राम ने कहा कि बॉक्स में 4000 नगदी सहित चार थान जेवरात सहित लगभग एक लाख का सामान था। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

छत पर चढ़कर घर में घुसे, ले भागे तीन बक्से
जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में शुक्रवार की देर रात चोरी हो गई। उस समय परिवार वाले घर में सो रहे थे। घर के पीछे से छत पर चढ़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर तीन बक्सा लेकर चोर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में परिवार के सदस्य जगे तो बाहर कुंड़ी बन्द था तो अनहोनी सोचकर घबड़ा गये। किसी तरह जब बाहर निकले तो घर की पूरी सामग्री बिखरी पड़ी थी। बाद में इधर-उधर देखा तो अंदाजा हुआ कि घर में चोरी हुई है। गांव के बाहर सुनसान स्थान पर बक्सा तोड़ कर सारा सामान लेकर चम्पत हो गये।

पीड़ित अयोध्या पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात्रि में परिवार के सदस्य घर में सोये थे लेकिन जब सुबह उठे तो चोर घर में चोरी करके जा चुके थे। घर में तीन बक्सा था। जिसमें करीब 5 लाख के जेवर व कीमती साड़ी थी। जिसकी कीमत करीब 10 हजार थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी। अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौक पर पहुंच कर जांच की गई। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed