{"_id":"69975f7c520dca83dc06e015","slug":"three-bike-riders-died-in-road-accidents-in-one-night-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-147516-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क हादसों में एक ही रात तीन बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क हादसों में एक ही रात तीन बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बुधवार की रात सड़क पर मौत बनकर दौड़ते अज्ञात वाहनों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मेडिकल कॉलेज से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया है। दो घटनाओं में वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गए, जबकि एक हादसे में चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
फोरलेन पर कार ने मारी टक्कर : तीसरी घटना नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सहेड़ी गांव के सामने हुई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के अनुसार बुधवार देर रात कार ने बाइक में धक्का मार दिया।
हादसे में बाइक सवार राहुल बिंद निवासी सोहिलापुर और गौरव कुमार राय निवासी बबेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राहुल बिंद की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल गौरव को डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।