फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three assailants who shot the youth arrested

युवक को गोली मारने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three assailants who shot the youth arrested
मरदह थाना क्षेत्र के उच्चौर गांव के सिवान में सोमवार की देर शाम मंदिर से घर जा रहे युवक को हमलावरों ने पुरानी रंजिश में गोली मार दी थी। गोली युवक के दाहिने बाजू में लगी थी। घायल का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इधर घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ तीन हमलावरों को धर-दबोचा और पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नसीरुद्दीनपुर गांव के अश्वनी गिरी (38) देर शाम ब्रह्मबाबा मंदिर में पूजा करने गए थे। उच्चौर गांव के सिवान में पहले से घात लगाकर बैठे तीन हमलावरों ने जान मारने की नीयत से उसपर तमंचे से फायर झोंक दिया था। गोली अश्वनी गिरी के दाहिने हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े । शोर मचाने पर जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर गांव की तरफ पैदल भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने घायल को दूसरे दिन ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया, जहां उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने अश्वनी गिरी के बयान और तहरीर पर नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने गांव के सिवान से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचे की तलाश में जुट हुई है, लेकिन सिवान में धान की फसल और खेतों में पानी होने के कारण अभी तक तमंचा पुलिस के साथ नहीं लग सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर गांव के ही गामा यादव, नंदलाल यादव, नेहरू कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed