फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested for taking out a procession without permission

बिना अनुमति जुलूस निकालने में तीन गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for taking out a procession without permission
गाजीपुर। अलीशा हत्याकांड को लेकर एमएएच इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोग मंगलवार की सुबह जुलूस निकाल रहे थे। बिना अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर पुलिस ने सदर कोतवाली के पास लोगों को रोक लिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एमएएच इंटर कालेज के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 2 नवंबर की सुबह बिरनो थाना क्षेत्र के ढेबुहा चट्टी के पास सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद मुहल्ला निवासी बीटीसी की छात्रा अलीशा राईना का निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। सोमवार की देर शाम नगर के टाउन मुहल्ला में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला था। मृतक छात्रा को श्रद्घांजलि अर्पित करने का साथ घटना पर आक्रोशित करते हुए जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उनका कहना था कि अपराध पर अंकुश लगाने में जिला पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। यही कारण है कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसी मामले को लेकर एमएएच इंटर कालेज के शिक्षक और स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के साथ जुलूस निकाला। कालेज से चला जुलूस जैसे ही सदर कोतवाली के पास पहुंचा, बिना अनुमति के जुलूस निकालने की बात कहते हुए पुलिस ने रोक लिया। इस पर जुलूस में शामिल को जोर-जबरदस्ती करने लगे। इस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए जुलूस को रोक दिया और अगुवाई कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जुलूस में शामिल लोगों को वापस भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के आरोप में एमएएच इंटर कालेज के बाबू आकाश सिंह, बाबू वशीउल्लाह और मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed