फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three animal smugglers arrested, four animals recovered

Ghazipur News: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, चार पशु बरामद

Sat, 24 Dec 2022 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Three animal smugglers arrested, four animals recovered
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरियाडीह बांध के पास से पुलिस टीम ने शनिवार को तीन पशु तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही पिकअप सवार चार पशुओं को बरामद किया गया। इसमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। पशु तस्करों के पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पशु तस्करों को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने एक पिकअप पर लदे गोवंशों को बखरियाडीह बांध के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम भरौली गांव निवासी प्रमोद प्रजापति, सुरेंद्र राजभर और बलिया जनपद के रसड़ा थाना के बनिया गांव निवासी नागा राजभर बताया। पिकअप से चार गोवंश बरमाद हुए, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। साथ ही पशु तस्करों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पशु तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed