फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three and a half lakhs cheated in the name of opening the center

जालसाज ने केंद्र खुलवाने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख

Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three and a half lakhs cheated in the name of opening the center
प्रदूषण जांच केंद्र खुलवाने के नाम पर एक युवक से जालसाज ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का ठगने का मामला प्रकाश में आया है। सैदपुर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट हुई है। महरूमपुर गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता प्रदूषण जांच केंद्र खोलना चाहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली के एक कंपनी से अधिकारी से बात की। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए दो लाख 95000 रुपये बैंक खाते में भेजने साथ ही 55000 रुपये नकद मांग की। रुपये भेजने के बाद प्रदूषण जांच केंद्र का कागज लाइसेंस और मशीन भेजवाने का वादा किया था। सुनील ने दो लाख 95000 रुपये कंपनी के एकाउंट नंबर में भेजा तो 28 नवंबर 2019 को उन्होंने मशीन भेज दिया। इसके बाद 55000 रुपये नकद मांगा गया तो 14 दिसंबर 2019 को सुनील ने लखनऊ स्थित एक होटल में कंपनी के अधिकारी को 55000 रुपये नकद दे दिया। इसके बाद 10 जनवरी 2020 को कागजात तैयार कराने के नाम पर 11000 रुपये और लिए। इसके बाद मशीन स्थापित कर फर्जी आइडी पासवर्ड दे दी। जब पीड़ित ने परिवहन विभाग के वेबसाइट पर छानबीन की तो आईडी और पासवर्ड फर्जी निकला। उप निरीक्षक लक्ष्मण यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed