फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three and a half kilometer canal is covered with grass and straw, 700 acres of crops are on the verge of drying up

Ghazipur News: साढ़े तीन किमी नहर घास-फूस से पटी, 700 एकड़ फसल सूखने की कगार पर

Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three and a half kilometer canal is covered with grass and straw, 700 acres of crops are on the verge of drying up
झाड़ियों व जंगली लताओं के घिरा लघुड़ाल नहर गहमर पश्चिमी। संवाद
गहमर। लघु डाल नहर गहमर पश्चिमी की हालत दयनीय हो गई है। नहर घास-फूस से पटने के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही है। इस नहर से तीन सौ किसानों की करीब 700 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। हालांकि विभाग की ओर से नहर की आधी-अधूरी सफाई मई-जून में मनरेगा के तहत कराई गई थी। बावजूद इसके नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। साढ़े तीन किमी लंबी इस नहर में चार माइनर हैं।भदौरा विकास खंड क्षेत्र में कहने को तो नहरों का जाल बिछा है, लेकिन उसका लाभ किसानोंं को नहीं मिल पा रहा है। नहर में घास-फूस, झाड़-झंखाड़ से पानी खेतों तक नहीं पहुंचा पा रहा है। इससे किसान पानी के लिए परेशान हैं। लघु डाल नहर गहमर पश्चिमी से संबंधित गहमर, मरकड़ा, ढ़ढ़ियाहर, नई बस्ती, खुदरा, पथरा, गदाईपुर, शेरपुर गदाईपुर, करहिया, हथौरी आदि गांवों की नहर की हालत खराब है। इन गांवों के नहर से टेल के किसानों को पानी मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed