फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threatened to kill if land was registered

Ghazipur News: जमीन लिखवाने पर दी थी हत्या की धमकी

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if land was registered
भीमापार। आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के लालमऊ वन के पास शुक्रवार की देर शाम सादात थाना के बरेहता गांव निवासी किराना दुकानदार पिंटू जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक पिंटू ने मेहनाजपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जमीन पाल्हन में दस बिस्वा जमीन खरीदी थी। दुकानदार ने जिसकी भूमि ली थी, उसके पट्टीदार ने जमीन नहीं लिखवाने की बात कही थी। साथ ही जमीन लिखवाने पर हत्या की धमकी भी दी थी।बरेहता गांव निवासी पिंटू जायसवाल (50) अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। खिदिरपुर बाजार में किराना की दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह वह दुकान पर गए और शाम को घर वापस लौट गए। इसके बाद बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे थे। इस दौरान हत्या कर दी गई। गांव के कुछ लोग बाजार करने आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रहे थे। रास्ते में पिंटू जायसवाल को गिरा देखकर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते पांच किमी दूर घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। पत्नी माया उर्फ किरन के साथ पुत्र आदित्य (18), रोहित (12) और दो पुत्रियां पिता के शव लिपटकर बिलख पड़ी। हत्यारों ने बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया तो पत्नी का सुहाग उजाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed