फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands of goods stolen including 93 thousand cash

93 हजार नकदी सहित हजारों के सामान चोरी

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods stolen including 93 thousand cash
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने शनिवार की रात एक निजी आईटीआई कालेज के कार्यालय का ताला तोड़कर 93 हजार नकदी और मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान और आभूषण चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शादियाबाद संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बढ़नपुर गुरैनी में स्थित निजी आईटीआई कालेज में चहारदीवारी फांदकर चोर घुस गए और कार्यालय का ताला तोड़कर दो बैट्री, एक इंवर्टर एवं दो लैपटॉप, मोबाइल, एलसीडी मॉनिटर, एक प्रिंटर और कार्यालय में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 93 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

प्रबंधक विजय यादव के पुत्र सौरव यादव ने बताया कि रविवार की सुबह गेट का ताला खोल कर जब अंदर गया तो देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। सूचना पहुंची पुलिस कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच करने में करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष धनानंद त्रिपाठी ने बताया चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चोरों की शिनाख्त की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में नरेंद्र राय के घर में घुसकर चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनका वाराणसी में भी मकान है। छह दिन पहले अपने निजी काम से परिवार के साथ वहां गया था। घर पर कोई नहीं था। चोरों ने घर में रखे सामान, कपड़े और गहने चुरा लिये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed