फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands of fish died in the pond, loss worth lakhs

Ghazipur News: हजारों मछलियां तालाब में मरी, लाखों का नुकसान

Wed, 27 Mar 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died in the pond, loss worth lakhs
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव स्थित एक सरकारी तालाब में मछलियां मरी हुई पाई गई। पानी की सतह पर उतरा रहीं मछलियों को देखकर मत्सय पालक के होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने तालाब में जहर डाल दिया है जिससे मछलियां मर गई हैं। गांव के पूर्वी नई आबादी स्थित सरकारी तालाब में बारा गांव निवासी मोहन चौधरी ने मछली पालन कर रखा था। तालाब में करीब एक हजार से ऊपर मछलियां थीं। रोजाना वह तालाब की देखभाल करने भी जाता था। सोमवार को होली के चलते वह रविवार की शाम से ही तालाब पर नहीं जा सका। रविवार की शाम किसी ने उसे सूचना दी कि पानी की सतह पर मछलियां उतरा रही हैं। मछलियों को छानकर बाहर निकाला गया। तालाब में ऑक्सीजन डालकर नीचे जीवित मछलियों को बचाने की कोशिश की गई। मत्सय पालक का मानना है कि किसी ने तालाब में मछलियों को मारने की नीयत से जहर डाल दिया है। हालांकि, मछलियों और तालाब की जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मत्सय पालक को करीब लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed