फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A free health check-up camp will be held for three days

Ghazipur News: तीन दिन लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, डिप्टी सीएम करेंगे शुभारंभ

Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A free health check-up camp will be held for three days
गाजीपुर। इलाज के लिए वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली जाने वाले मरीजों के लिए शहर में तीन दिन तक देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 26 से 28 सितंबर तक शहर के लंका मैदान में वृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इसका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में एम्स नई दिल्ली, जसलोक अस्पताल मुंबई, अपोलो अस्पताल, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और ओरियाना अस्पताल वाराणसी के विशेषज्ञ मरीजों को निशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच और परामर्श देंगे। तीन दिनों में करीब 15 हजार मरीजों को लाभ देने की तैयारी है। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, डायबिटीज और न्यूरो-स्पाइन सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

अभिनव सिन्हा ने बताया कि 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गाजीपुर में रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से मेगा सर्जिकल ड्राइव भी चलेगी। इसमें चिह्नित करीब 500 मरीजों को आवश्यक सर्जिकल उपचार देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि मरीजों को जांच और विशेषज्ञ परामर्श के साथ जरूरत पड़ने पर उपचार और सर्जरी की सुविधा भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed