{"_id":"b411505d7acbdfb539815a298e345432","slug":"thousands-of-children-in-the-district-poliorodhi-dose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हजारों बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हजारों बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा की खुराक
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को चले अभियान के तहत तीन लाख 63 हजार 26 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ महाराजगंज स्थित उपकेंद्र पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल एवं एसपी आनंद कुलकर्णी ने की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे जिले में 2009 बूथ बनाए गए थे।
शासन की ओर से विभाग को पांच लाख 52 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 65.31 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से 948 टीमें बनाई गई है जो सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेगी।
इस मौके पर डा. एसके राय, डा. आरके सिन्हा, डा. एसपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह यादव, अमित राय, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। ब्लाक प्रमुख मोती पासी ने डिहिया ग्राम में दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।