फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands more cash stolen from shop

दुकान से हजारों का सामान और नकदी चोरी

Fri, 15 Apr 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Thousands more cash stolen from shop
गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई बाजार में चोरों ने एक दुकान में छत के रास्ते घुसकर हजारों रुपये की चोरी कर ली। दुकान में सुुरक्षा के लिए लगा सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई का सिम भी निकाल दिया। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोला तो घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

दुकानदार रवि कुमार के अनुसार, दुकान से करीब हजारों रुपये के कपड़े और नकदी चोरी हुई है। चोरों ने छत पर लगी जाली के सहारे नीचे उतरकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार रवि कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सेवराई तहसील मुख्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर न्यू मार्केट स्थित अपने निजी मकान में कपड़े की दुकान है। चोरों ने छत के ऊपर लगी जाली के सहारे दुकान के अंदर घुसकर उसमें रखा करीब 28 हजार रुपये का कपड़ा और 20 हजार नकद चुरा ले गए। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर और वाई-फाई का सिम निकाल दिया। गहमर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरों द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। लोगों ने पुलिस ने क्षेत्र में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना पर उद्योग व्यापार मंडल के सेवराई तहसील प्रभारी दिनेश अकेला ने पुलिस को जल्द मामले का पर्दाफाश कर सामान एवं नगदी की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में सेवराई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed