फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousand marriages postponed in two months

दो माह में स्थगित हुई हजार शादियां

Thu, 07 May 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Thousand marriages postponed in two months
लाकडाउन के बाद शहर के चीतनाथ पर दुकान पर शादी के लिए रखा टोपी व मौर। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना महामारी और लाकडाउन की वजह से जहां रोजी रोजगार, उद्योग धंधे, व्यवसाय आदि तो चौपट होता ही जा रहा इसका खासा असर शादी-विवाह पर भी पड़ रहा है। जिले भर में एक महीने में जहां एक हजार से अधिक शादियां स्थगित हुई हैं। वहीं, अगले एक माह में होने वाली करीब एक हजार शादियों को भी टाला जा रहा है। हालांकि इस बीच कुछ छिटपुट शादियां तो हो रही हैं, जिनका स्वरूप बदल गया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह से ही शादी विवाह लगन आदि शुभ कार्य शुरू हो जाता है। इसी बीच मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार के साथ ही अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से अब जून और जुलाई माह में भी पड़ने वाले शादी और शुभ कार्यों को लोग फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल रहे हैं। 26 अप्रैल को शादी-विवाह और संस्कार आदि के लिए सबसे महत्वपूर्ण लगन था। इस दिन अद्वय प्रकाश की धूमधाम से होने वाला यज्ञोपवीत संस्कार स्थगित हो गया। हिमांक और अमोघ को भी जनेऊ इसी दिन होना था। इसी प्रकार, जिले भर में करीब एक हजार शादियां टाली गई हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रमों से जुड़े टेंट हाउस, लाइटिंग, सजावट, जेनरेटर आदि पर लगातार दिन स्थगित कराने वाले आयोजक पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार, कैटरिंग, हलवाई, माली के यहां भी लोग दिन बदल रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण आगामी महीनों में भी होने वाले कार्यक्रमों को लोग आगे बढ़ा रहे हैं। अब कुछ दिनों तक मैरेज हालों अथवा घरों में शहनाइयां एवं ढोल नगाड़े नहीं सुनाई देगी। न ही लोगों को मिठाई, पकवान ही खाने को मिलेगा।
विज्ञापन

दो घंटे में ही हो गई शादी
दुल्लहपुर। क्षेत्र के रेहटी मालीपुर ग्राम में एक अनोखी शादी देखने को मिली। कोरोना के भय से जहां यह शादी दो घंटे में ही समाप्त हो गई। वहीं, दूल्हा समेत केवल पांच लोग ही बारात में शामिल हुए। यह शादी पहले से तय थी। इसी प्रकार, दुल्लहपुर थाने पर तैनात एक कोरोनायोद्धा ने 11 मई को संपन्न होने वाली अपनी शादी को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed