फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Those who seized power in the name of the cow are unable to stop cow slaughter: Shankaracharya

गाय के नाम पर सत्ता पर काबिज पर नहीं रोक पा रहे गो हत्या : शंकराचार्य

Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Those who seized power in the name of the cow are unable to stop cow slaughter: Shankaracharya
गाजीपुर। गोविष्टि यात्रा शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के लंका मैदान पर पहुंची। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस समय देश में गो हत्या बंद करने को लेकर सकारात्मक माहौल है। वर्तमान सरकार गाय के नाम पर ही सत्ता पर काबिज है। उसके बाद भी गो हत्या नहीं रोक पा रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की कला है कि वह दिखाने के लिए तो है पर करती कुुछ नहीं है, एक तरह से वह घटोरसंग (भारतीय लोककथाओं का प्रचलित चतुर ठग) है।
विज्ञापन

एक प्रश्न के जवाब में शंकराचार्य ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने गो हत्यारों का वोट लेने को कहा था तो हम उनसे नाता कैसे रख सकते हैं। शंकराचार्य ने कहा कि तमिलनाडु में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है, जीत कर आने के बाद भी प्रत्याशियों को अस्थिर करने का प्रयास किया जाता है। इस समय जो तोड़फोड़ की राजनीति शुरू हुई है। वह देश की वोटरों का अपमान है। गोरक्षा को धर्म का मुद्दा मानकर कोई पार्टी इसमें आना नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से वोटरों को जगाने का ही कार्य किया जा रहा है। वजह ऐसे नेताओं को जिताने वाले वोटरों पर भी गो हत्या का पाप लगता है, जिनके वोट से ऐसा नेता जीतता है। पाप करने वाले के जितना ही पाप का भागीदार होता है। इसी लिए हम वोटरों को गो-रक्षा करने वाले को वोट देने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed