फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Those coming from abroad and other states should be monitored

विदेश और दूसरे राज्यों से आने वालों पर नजर रखी जाए

Mon, 23 Mar 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Those coming from abroad and other states should be monitored
शादियाबाद। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था को देख आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विदेशों और दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

एसपी डा. सिंह ने बैरक, अभिलेखों, भोजनालय, बंदी गृह, शौचालय आदि को बारीकी से देखा। बैरक और शौचालय की जर्जर हालत देखते हुए कहा की प्रस्ताव बनाकर भेजें। जर्जर भवन, शौचालय और थाना के आफिस के लिए धन का आवंटन कराया जाएगा। थाना में मौजूद शस्त्रों की जांच की। कई पुलिस कर्मियों से इसके इस्तेमाल के संबंध में पूछताछ की। एके-47 के कारतूस को निकलवाकर उसकी गिनती करवाई। इसके साथ ही सारे शस्त्रों की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह से कहा कि ग्राम सुरक्षा समिति के साथ गांव प्रहरी बनाया जाए। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए विदेशों और दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों पर नजर रखें। संभ्रांत लोगों की नियमित बैठक कर क्षेत्र में आने वाली समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed