फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This time the evaluation of answer sheets will be completed in 12 days

Ghazipur News: इस बार 12 दिन में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
This time the evaluation of answer sheets will be completed in 12 days
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन रविवार को समाप्त हो जाएगा। बीते वर्ष, जहां यह कार्य एक पखवारे में पूरा हुआ था, वहीं इस बार यह 12 दिन में ही संपन्न हो रहा है। इस वर्ष कॉपियों की संख्या कुछ कम थी। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को इस बार मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल ले जाने की मनाही रही।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा बीते 24 फरवरी से शुरू हुई थी। इसमें जिले में दोनों कक्षाओं के एक लाख 44 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनके लिए 196 केंद्र बनाए गए थे। 12 मार्च तक चली परीक्षा के दौरान सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए और नकल करने पर दो को रस्टीकेट किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। कॉपियां जांचने के लिए 391 प्रधान परीक्षक और 4342 परीक्षक लगाए गए, जबकि बीते वर्ष प्रधान परीक्षकों की संख्या 385 और परीक्षक 4505 लगे थे। पिछले वर्ष करीब एक पखवारे में कॉपियां जांची गई थीं। शनिवार तक करीब सात लाख 81 हजार कॉपियाें की जांच हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed