फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This time students will be evaluated through Parakh App

Ghazipur News: इस बार परख एप से होगा छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन

Tue, 15 Oct 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
This time students will be evaluated through Parakh App
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) यानी नैट का आयोजन किया जाएगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की परीक्षा 20 नवंबर को सुबह 9.30 बजे और चार से आठ तक के छात्रों की परीक्षा 21 नवंबर को 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस बार छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परख एप से होगा। पिछले वर्ष सरल एप से मूल्यांकन हुआ था। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक ही भरेंगे। छोटे बच्चे होने से शिक्षक उन्हें अपने पास बुलाकर सवाल जवाब करेंगे और उनके उत्तर को शिक्षक खुद भरेंगे। वहीं, कक्षा चार से आठ के छात्रों को खुद ओएमआर शीट को भरना होगा। परीक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। शिक्षक एवं स्टाफ परीक्षा से एक घंटा पहले विद्यालय पहुंचेंगे और 15 मिनट पहले पर्यवेक्षक एवं शिक्षकों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र डायट में प्राचार्य की अध्यक्षता में तैयार होगा। प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट परीक्षा के तीन दिन पूर्व ब्लाक संसाधन केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। फिर इन्हें विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षक ओएमआर शीट को स्कैन कर परख एप पर अपलोड करेंगे। डीएम की ओर से जिलास्तरीय अधिकारियों के विकासखंड पर उड़न दस्ता का गठन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा से पहले सभी अधिकारियों का डायट में अभिमुखीकरण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

छह से आठ के छात्र देंगे 50 प्रश्नों के जवाब : गाजीपुर। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित के 12 प्रश्न, चार एवं पांच के छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न के जवाब देने होंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। छात्र- छात्राओं को ओएमआर शीट पर विकल्प भरने होंगे।
विज्ञापन

सभी बीईओ, एसआरजी, एआरपी की बैठक कर परीक्षा का संचालन बेहतर ढंग से कराने तथा अधिक से अधिक बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के अनुसार नेट के आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है।- हेमंत राव, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed