फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This time a quarter of 41 lakh saplings will be planted in the district

इस बार जिले में लगाए जाएंगे सवा 41 लाख पौधे

Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
This time a quarter of 41 lakh saplings will be planted in the district
जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक रायफल क्लब के सभागार में सोमवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में जिले में 41,24,154 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को विभागवार लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण करने को कहा। पौधरोपण के लिए जियो टैगिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को नगर वन, नगर वाटिका, नदियों के किनारे और अन्य स्थलों पर पौधरोपण के लिए स्थल चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जिले में विभागवार लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। बताया कि वृक्षारोपण के कार्यों के स्थलीय सत्यापन के लिए जिलास्तरीय जांच कमेटी में चार सदस्यीय टीम का विकासखंडवार गठन कर लिया गया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से वर्ष 2021-22 में कराए गए वृक्षारोपण का स्वमूल्यांकन कराते हुए पौधों की जीविता प्रतिशत उपलब्ध कराने के साथ वर्षाकाल 2022 में वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्धारित प्रारूप में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में वृहद वृक्षारोपण के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत में अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना किया जाना है। इसके लिए पौधे डीएसटी के माध्यम से वन विभाग की तरफ से विभागीय नर्सरियों से उपलब्ध कराए जाएंगे। अमृत महोत्सव उद्यान में ऐसे क्षेत्र के चयन में वरीयता दी जाए जो पूर्ण या आंशिक रूप से दीवार, तारबाड़, घेरबाड़ से सुरक्षित हो। मुख्य रूप से फलदार, छायादार, औषधीय, प्रकाष्ठ, पर्यावरणीय तथा सांस्कृतिक महत्व के प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय वृक्ष बरगद आवश्यक रूप एवं राज्य वृक्ष अशोक कृषि जलवायु उपयुक्तता के आधार पर लगाने का निर्देश दिया। रोपित किए जाने वाले पौधे पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं अच्छी ऊंचाई के हो। जिला गंगा समिति की बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को कहा कि गंगा ग्राम पंचायतों से निकलकर गंगा नदी में मिलने वाले सभी नालों की सूची समिति को उपलब्ध कराए जाने एवं नालों में अगर आवश्यक हो तो लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए यांत्रिक जाली लगवाना सुनिश्चित करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा नदी के तट से 10 किमी के अंदर 11 फ्लड प्लेन वेटलैंड का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें तलवल ग्राम समाज में स्थित एक वेटलैंड का डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी की ओर से 18 अक्तूबर 2021 के द्वारा गंगा नदी की वाटर क्वालिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

0000
वृक्षारोपण के लिए विभागों को लक्ष्य निर्धारित
गाजीपुर। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्ष 2022-23 के लिए कराए जाने वाले वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग 1759520, राजस्व विभाग 198940, पंचायती राज विभाग 198940, कृषि विभाग 337040, उद्यान विभाग 220564, पर्यावरण विभाग 151382, नगर विकास विभाग 23240, रेशम विभाग 28150, उच्च शिक्षा 21840, रेलवे 20860 तथा लोक निर्माण विभाग को 9800 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त है। इसके अलावा सिंचाई 9800, स्वास्थ्य 9940, उद्योग विभाग 8400, सहकारिता 7980, गृह विभाग 7000, पशुपालन 6300, रक्षा विभाग 6440, प्राविधिक शिक्षा 5740, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 4000, बेसिक शिक्षा 4000, श्रम विभाग 3080, आवास विकास 6440, औद्योगिक 3920, परिवहन विभाग 3080 के अतिरिक्त वन विभाग को 10,62438 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed