फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This is ACP speaking... A transaction of Rs 4 crore was done through your ATM card, then Rs 13 lakh was swindled.

Ghazipur News: एसीपी बोल रहा हूं... तुम्हारे एटीएम कार्ड से 4 करोड़ का लेनदेन हुआ, फिर 13 लाख ठग लिए

Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
This is ACP speaking... A transaction of Rs 4 crore was done through your ATM card, then Rs 13 lakh was swindled.
गाजीपुर। डिजिटल अरेस्ट और फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के चांडीपुर निवासी सुनील कुमार राय ने साइबर क्राइम थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ठगों ने खुद को एसीपी विपिन टांडा बताकर उनसे 13 लाख 47 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 05 दिसंबर 2025 को उनके फोन पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसीपी बताकर धमकाया कि उनका एटीएम कार्ड एक बड़े धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार नरेश गोयल के घर से बरामद हुआ है, जिससे 4 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। ठग ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किए जाने की बात कहते हुए बताया कि उनके कॉल फ्रीज कर दिए गए हैं और उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कॉल करने वाले फर्जी अधिकारी ने पीड़ित से कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें एक गुप्त खाते में पैसे जमा करने होंगे। ठग ने बंधन बैंक, इलाहाबाद के खाते का नंबर दिया और 13 लाख रुपये जमा कर यूटीआर नंबर भेजने का दबाव बनाया। डरे-सहमे पीड़ित ने अपने एसबीआई नंदगंज खाते से घबराहट में 13,47,200 रुपये भेज दिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्ला खान ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed