फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This day is the glory of Maharaja Suheldev: Anil Rajbhar

Ghazipur News: लहू की होली खेलने वाले महाराजा सुहेलदेव की है गौरवगाथा

Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
This day is the glory of Maharaja Suheldev: Anil Rajbhar
000000
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भारत की सभ्यता, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए चितौरा की धरती पर लहू की होली खेलने वाले राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के गौरवगाथा का आज दिन हैं। आज उन्हें स्मरण करने का दिन है। यह बातें शनिवार को शहर के आरटीआई मैदान में राजभर समाज के द्वारा सुहेलदेव शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहीं। उन्होंने बताया कि बहराइच में प्रधानमंत्री के इच्छा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यों का किला बन रहा है जो जल्द ही लोकार्पित होेगा। महाराजा सुहेलदेव को सिर्फ भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राजभर नेताओं ने सम्मान दिया है। सपा, बसपा, कांग्रेस का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि आज इस गौरवशाली दिवस पर इन दलों द्वारा एक शब्द भी नहीं कहा गया। इसका जवाब राजभर समाज 2024 के लोकसभा चुनाव में देगा।

उन्होंने कहा कि अगर महाराजा सुहेलदेव ने सैयद सालार मसूद को नहीं रोका होता तो उसी समय अताताइयों का कब्जा अयोध्या पर हो गया होता। उन्होंने कहा गाजीपुर की धरती है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया था। महाराजा सुहेलदेव ने देश और धर्म को बचाया, मां, बहनों की इज्जत बचाई।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने भारत की सभ्यता और संस्कृति को बचाया था। भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर प्रधानमंत्री और तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा ने ट्रेन चलाई। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, डा. संगीता बलवंत, रामनरेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमसागर राजभर एवं संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed