फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Third railway track to be laid between Audhihar-Varanasi City at a cost of Rs 497.07 crore

Ghazipur News: 497.07 करोड़ की लागत से औड़िहार-वाराणसी सिटी के बीच बिछेगा तीसरा रेलवे ट्रैक

Fri, 13 Feb 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Third railway track to be laid between Audhihar-Varanasi City at a cost of Rs 497.07 crore
गाजीपुर। औड़िहार से लेकर वाराणसी सिटी के बीच 497.07 करोड़ की लागत से तीसरा रेलवे ट्रैक बिछेगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई है। तीसरे रेलवे ट्रैक बिछने से नई गाड़ियों के संचालन की राह खुलेगी। साथ ही ट्रेनों की स्पीड में भी वृद्धि होगी। नए रेलवे ट्रैक की लंबाई 31.36 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

औड़िहार जनपद का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। यह वाराणसी-छपरा व वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित है। अब तक औड़िहार जंक्शन व वाराणसी सिटी के बीच दो रेलवे ट्रैक हैं। लेकिन, ट्रेनों के दबाव के कारण यह नाकाफी साबित होता है। ऐसे में लंबे समय से औड़िहार-वाराणसी सिटी रेलखंड के बीच नए रेलवे ट्रैक बिछाने की जरूरत महसूस हो रही थी। इसका प्रस्ताव बनाकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से रेल मंत्रालय को भेजा गया था। औड़िहार जंक्शन पर ट्रेनों के दबाव को देखते हुए रेल मंत्रालय की ओर से नए रेलवे ट्रैक बिछाने की स्वीकृति दे दी गई है। औड़िहार-वाराणसी दोहरी लाइन खंड पर बड़ी संख्या में यात्री एवं माल गाड़ियों का संचालन किया जाता है। औड़िहार जंक्शन से दरभंगा, रक्सौल, जयनगर, छपरा, गया, टाटानगर, कोलकाता, मऊ, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, पुणे, मुंबई, गोदिया, गुवाहाटी, नई दिल्ली आदि शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है, जिसके कारण इस मार्ग पर तीसरी लाइन की मांग थी। यहां मेमू शेड भी है। इस तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के फलस्वरूप इस खंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे दोनों तरफ से अतिरिक्त यात्री गाड़ियों का संचलन हो सकेगा तथा प्रति वर्ष 1.99 मीलियन टन माल का अतिरिक्त ट्रैफिक मिलेगा। इसके कारण रेल राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

तीसरी लाइन का निर्माण हो जाने पर गाड़ियों का डिटेन्सन को रोका जा सकेगा, जिससे रेल राजस्व की बचत हो सकेगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं जनपद के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार से लेकर वाराणसी सिटी के बीच 497.07 करोड़ की लागत से तीसरा रेलवे ट्रैक बिछेगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई है। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed