फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Third accused of double murder arrested in encounter

Ghazipur News: दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Third accused of double murder arrested in encounter
गाजीपुर। खानपुर के उचौरी में दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी साहिल उर्फ बिल्लू बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इसी पिस्टल से बदमाश ने पुलिस पर भी फायर झोंका था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने और बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खानपुर थानाक्षेत्र के चिलौनाकला गांव के रामपुर मौजा निवासी अनुराग सिंह और अमन चौहान की 21 मार्च को घर से बुलाकर उचौरी गांव स्थित मलहिया बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी अंकित सोनकर और मेराज को पटना के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी साहिल उर्फ बिल्लू फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड का आरोपी बिल्लू हाथ-पैर बंधे हाल में उचौरी में पड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खानपुर ले गई। गिरफ्तारी की जानकारी स्वाट टीम को भी दी गई।
पुलिस और स्वाट ने हत्यारोपी से पूछताछ की। हत्यारोपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्टल उसने सैदपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी। पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर सैदपुर गई। पिस्टल बरामदगी के दौरान ही बिल्लू ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर चली गई। साथ ही उसके पास से एक पिस्टल, दो खोखे और एक गोली बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि 25 दिन पूर्व हुई इस वारदात के बाद समूचा जिला हिल गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रहीं थीं।
साहिल की गिरफ्तारी नाटकीय ढंग से हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी साहिल ने खुद ही अपने हाथ पैर बंधवा लिए थे। उसे डर था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दें। यहीं नहीं उसी ने अपने लोगों से पुलिस को उचौरी में होने की सूचना भी दिलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed