{"_id":"6a08baa5827697d41a06cc54","slug":"third-accused-in-shooting-of-deled-student-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-152521-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएलएड छात्र को गोली मारने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएलएड छात्र को गोली मारने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी हिमांशू सिंह उर्फ प्रियांशू को शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं बाहर भागने के फिराक में बस का इंतजार कर रहा था। हालांकि एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ राहुल अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि 7 मई की रात ताड़ीघाट गांव निवासी डीएलएड छात्र राजू यादव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
रास्ते में कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजू यादव पर गोली चला दी थी। गोली राजू यादव के सिर के दाहिने पिछले हिस्से को छूकर निकल गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े थे।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के आरोपी हिमांशू उर्फ प्रियांशू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे एक और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।