फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves took away jewelery with cash

नकदी सहित जेवरात उठा ले गए चोर

Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery with cash
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सिखड़ी बाजार में स्थित एक किराना व्यवसायी के मकान के चोरों ने बुधवार की रात खंगाला। इस दौरान बक्सा तोड़कर करीब दो लाख का जेवरात, 15 हजार नकदी सहित कपड़ा उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिखड़ी बाजार निवासी राजेश गुप्ता के मकान में ही किराना की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की रात भी परिवार के लोग खाना खाने के बाद छत पर सो गए। रात में किसी समय चोर पीछे का दरवाजा खोलकर मकान में दाखिल हो गया। अंदर कमरा में दो बक्सा तोड़कर उसमें रखा करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 15 हजार नकदी के साथ ही कीमती कपड़ा उठा ले गए। सुबह जगने पर बाद जब परिजन नीचे गए तो टूटा दरवाजा देख उनके होश उड़ गए। कमरा में गए तो देखा कि बक्सा टूटा पड़ा था और उसमें रखा नकदी के साथ जेवरात, कपड़ा गायब था। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed