{"_id":"6424859cb50e18e2840d9077","slug":"thieves-targeted-two-houses-stole-jewelry-and-money-ghazipur-news-c-20-1-128134-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, गहने-रकम चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, गहने-रकम चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करंडा। थाना क्षेत्र के सबुआ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। आलमारी तोड़कर एक लाख 39 हजार नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरे घर का ताला तोड़कर कमरों को खंगाला, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सबुआ गांव निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गुंजन परिजनों के साथ मकान के ऊपरी मंजिल पर भोजन कर सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे उनकी पत्नी नवरात्रि में देवी पूजा के लिए जल रहे अखंड ज्योति के दीपक में तेल डालने के लिए उठी तो देखा कि दूसरे रूम का दरवाजा खुला हुआ है। घर में अलमारी और बाहर सामान बिखरा पड़ा है। जैसे ही यह जानकारी परिजनों सहित आसपास के लोगों को हुई। ग्रामीण की भीड़ मौके पर लग गई।
परिजनों के मुताबिक अलमारी में रखे सोने के गहनों के अलावा 139000 नकदी अन्य सामान गायब है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। वहीं कुछ दूरी पर हरिश्चंद्र सिंह के घर के मुख्य दरवाजे से घुसे चोर घर में रखे रमेश सिंह की आलमारी तोड़कर सामान तितर-बितर कर दिए। परिजनों ने बताया कि आलमारी में कोई बहुमूल्य सामान और पैसा नहीं था,चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
विज्ञापन
सबुआ में चोरी की घटना पहली नहीं है।अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले इतने निडर हैं कि ठंढ के समय बारी बारी से तीन तीन तालाबों की मछली ही मार ले गए। चोर इतने शातिर हैं कि तालाबों की रखवाली के लिए रखे गए चार पालतू कुत्तों को पहले जहर देकर मार दिया। उसके एक दो दिन बाद निडर होकर तालाब की मछली मार ले गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, चोर जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।