फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves targeted the house, escaped after raising noise from family members

Ghazipur News: चोरों ने मकान को बनाया निशाना, परिजनों के शोर मचाने पर हुए फरार

Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the house, escaped after raising noise from family members
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान को चोरों ने बुधवार की देर रात निशाना बनाया। पीड़ित परिजनों के शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लोहे का रॉड बरामद किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वार्ड नंबर 11 निवासी विकास चौबे ने बताया कि रामजानकी मंदिर के पश्चिम तरफ स्थित मकान की चाहरदीवारी में चोर रात करीब एक बजे घुस गए। इसके बाद सीढ़ी पर लगे चैनल गेट का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। शोर मचाने पर चोर चाहरदीवारी फांदकर भागने लगे। घटना के करीब एक घंटे बाद गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही मौके से एक लोहे का रॉड भी बरामद किया। पीड़ित ने मंदिर और एक जांच केंद्र पर लगे सीसी फुटेज की जांच करने की मांग की, जिससे चोरों को चिह्नित किया जा सकता है। इधर आसपास के ग्रामीणों में भी घटना को लेकर दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त की भी गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। घटनास्थल से लोहे का रॉड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed