फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves Steal 2.12 Lakh in Cash and Jewelry from Five

Ghazipur News: पांच घरों से चोरों ने उड़ाए 2.12 लाख की नकदी और आभूषण

Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves Steal 2.12 Lakh in Cash and Jewelry from Five
मरदह। थाना क्षेत्र के मटेंहू पुलिस चौकी से महज दो किलोमीटर दूर टिसौरी गांव की एक बस्ती को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए पांच घरों को खंगाल डाला। चोरों ने करीब 2.12 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी परमजीत राजभर ने बताया कि घर के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात में चोर एक कमरे में रखा बक्सा छत पर ले गए और ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। करीब 3:30 बजे घटना की जानकारी हुई, तो छत पर बक्सा टूटा मिला।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार राजभर ने बताया कि चोरों ने बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद सहित लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सफाईकर्मी राममिलन राजभर ने बताया कि चोरों ने बक्सा और अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद और आभूषण पार कर दिए। इलेक्ट्रीशियन मजदूर रामविलास राजभर के अनुसार चोरों ने तीन बक्से और दो अटैची का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित नरसिंह राजभर ने बताया कि चोरों ने चार बक्से और एक अटैची का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed