{"_id":"5f1b036a8ebc3e63b511e831","slug":"thieves-clean-hands-on-jewelery-with-ten-thousand-ghazipur-news-vns5376920132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दस हजार नकदी समेत आभूषण पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दस हजार नकदी समेत आभूषण पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने गुरुवार की रात एक मकान एवं विद्युत उपकेंद्र को निशाना बनाया। साथ ही दस हजार नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय विद्युत उपकेंद्र स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर चोर जरूरी कागजात सहित एक कंप्यूटर, चार रिम रोल पेपरख और एलइडी बल्ब उठा ले गए। एसडीओ सत्यनारायण प्रसाद ने तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, जांच चल रही है।
करंडा संवाददाता के मुताबिक जमुआंव गांव निवासी अमित सिंह मुन्ना के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने दस हजार नकदी और हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि छोटा भाई लाला अपने घर के बाहरी बरामदे में सोया था और मां घर के अंदर एक कमरे में सो रही थीं।। सुबह उसकी मां घर में झाड़ू लगाते मुन्ना के कमरे के पास पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने फोन कर पूछा कि कमरे में अंदर सोए हो तो दरवाजा खोलो, जबकि उसने बाहर होने की बात कही। परिवार के सदस्यों ने जब कमरा खोला तो आलमारी का ताला टूटा था और आभूषण गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।