फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   thieves broke the lock of the shutter of two shops

चोरों ने दो दुकानों के शटर का तोड़ा ताला

Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
thieves broke the lock of the shutter of two shops
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार की रात अज्ञात चोरों दो दुकानों का शटर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। आसपास के लोगों के जागने पर चोर फरार हो गए। सतराम गंज बाजार निवासी जोगिंदर गुप्ता ने गहमर पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि बाजार स्थित एक कटरे में मोबाइल की दुकान है। शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी होने से दुकाने बंद थी। सोमवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर यह दंग रह गए। देखते ही देखते लोगो की भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बाबत जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरो ने दो दुकान दुकानों का ताला तोड़ दिया था, लेकिन सेंटर लॉक की वजह से शटर नहीं खुल सका और अनहोनी होने से बच गई। लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस के गस्त के वावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की अपील की है। इस संबंध में गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed