फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They wanted to run away for fear of going to jail, so they fired at the police... please forgive us

Ghazipur News: जेल जाने के डर से भागना चाहते थे, इसलिए पुलिस पर फायरिंग की... हमें माफ कर दीजिए

Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
They wanted to run away for fear of going to jail, so they fired at the police... please forgive us
नंदगंज (गाजीपुर)। बाजार स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास निजी अस्पताल संचालक से फिरौती की रकम मांगने के लिए फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा को पुलिस ने बरहपुर गांव से बरामद किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम जेल जाने के डर से भागना चाहते थे। इसलिए पुलिस पर फायरिंग की। गलती हो गई है, माफ कर दीजिए।
विज्ञापन

नंदगंज बाजार स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास संचालित निजी अस्पताल पर पहुंचे दो बदमाशों ने गत चार मई की रात चैंबर पर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते भाग गए। अस्पताल संचालक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच मई को मुकदमा दर्ज किया था। 11 मई को नंदगंज पुलिस और स्वाट टीम ने फायरिंग करने वाले आरोपियों शहर कोतवाली के सकरा गांव निवासी अमन यादव पुत्र अजय सिंह यादव और करंडा थानाक्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी अमन यादव पुत्र अंगद यादव को नंदगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी के लिए टीम दोनों बदमाशों को बरहपुर गांव लेकर पहुंची। जहां दोनों ने मौका देखकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। उन्हें न्यू पीएचसी नंदगंज पहुंचाया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक खोखा, एक कारतूस, एक देसी तमंचा और खोखा बरामद किया। भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed