फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   They are tarnishing the image of the government by not exposing the incidents: Arun

घटनाओं का पर्दाफाश न कर सरकार की छवि कर रहे धूमिल: अरुण

Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
They are tarnishing the image of the government by not exposing the incidents: Arun
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सांकेतिक धरना दिया। साथ ही सीएम को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को सौंपा। वहीं सीओ सिटी गौरव कुमार ने जल्द से जल्द अपहृत बच्चों के बरामदगी का अश्वासन दिया। इस मौके पर समिति के संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि कई घटनाओं का पर्दाफाश न करके अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्वदलीय संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक और जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र में हनुमान प्रजापति के दो पुत्रों का अपहरण हुए करीब 85 दिन हो गए, लेकिन आज तक इनके बच्चों का पुलिस पता नहीं लगा पाई। पीड़ित माता-पिता न्याय की आस में धरने पर बैठे हुए हैं।सर्वदलीय संघर्ष समिति इस पीड़ित परिवार के साथ है। मांग किया कि इस घटना को संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार के अपहृत बच्चों को जल्द से जल्द बरामद कराया जाए। कहा है कि बीते 26 मई को तत्कालीन खंड विकास अधिकारी अनिल श्रीवास्तव के ऊपर गैंगस्टर अपराधी सपा नेता द्वारा प्राणघातक हमला कराया था। आज तक इस हमले का पर्दाफाश पुलिस नहीं किया। भुताहियाटाड़ के संतोष पाल का 500000 रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया था, लेकिन पर्दाफाश नहीं हो सका। इन सब घटनाओं से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। आरोप लगाया कि इसमें निश्चित रूप से कुछ ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इन घटनाओं का पर्दाफाश होना और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का होना अति आवश्यक है। इस मौके पर सिविल बार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह, बटुक नरायन मिश्र, श्रीप्रकाश केसरी, बोधा जायसवाल, शिव प्रसाद सिंह, राजेश सिंह धर्मराज जायसवाल, गुड्डू प्रधान, अरविंद सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह और अधिवक्तागौतम मिश्र ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed