फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be greenery in the district, 40.14 lakh saplings will be planted

Ghazipur News: जिले में छाएगी हरियाली, 40.14 लाख पौधे लगेंगे

Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
There will be greenery in the district, 40.14 lakh saplings will be planted
आने वाले दिनों में जनपद में हरियाली छाएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बल मिलेगा। इसकी वजह यह है कि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल 40 लाख 14 हजार 100 पौधों का रोपण होगा। विभिन्न प्रकार के पौधरोपण का कार्य होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। पौधरोपण की जिम्मेदारी वन विभाग समेत अन्य विभागों को दी गई है। सबसे अधिक पौधरोपण वन विभाग को करना है। वन विभाग की ओर से 9.50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में 41 लाख 50 हजार 152 पौधों का रोपण किया गया है। वहीं छायादार, फलदार और औषधि गुणों वाली पौधों का रोपण किया जाएगा। शासन की ओर से पत्र भेजकर पौधरोपण करने के साथ ही विभिन्न विभागों को निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि पौधरोपण के साथ ही संबंधित पौधों का संरक्षण भी हो। इसके लिए रोपित करने के बाद समय-समय पर पौधों को पानी की व्यवस्था की जाएगी। पशुओं से पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग 1798000, राजस्व विभाग 150000, पंचायती राज 182000, कृषि विभाग 359000, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000, नगर विकास 23000, रेशम 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, सिंचाई 6000, स्वास्थ्य 10000, उद्योग 10000, सहकारिता 7980, पशु पालन 7000, रक्षा 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, ऊर्जा 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 18000, श्रम विभाग 3000, आवास विकास 5000, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति 6000, रेलवे 12000, औद्योगिक 7000, गृह 7000, परिवहन विभाग को 2800 पौधरोपण करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed