फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be a total power cut of six hours, including four in the morning and two in the afternoon.

Ghazipur News: सुबह चार और दोपहर में दो सहित कुल छह घंटे होगी बिजली की कटौती

Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be a total power cut of six hours, including four in the morning and two in the afternoon.
सुहवल। पावर कॉरपोरेशन ने 1 से 30 जून तक के लिए नया बिजली शेड्यूल लागू किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन दो चरणों में कुल छह घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ रहे बिजली लोड के कारण यह निर्णय लिया गया है। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि अत्यधिक मांग से पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ने की आशंका है। ग्रिड फेल होने जैसी गंभीर समस्या से बचने और आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नए शेड्यूल के तहत प्रतिदिन सुबह 7:15 से 11:15 बजे तक चार घंटे और दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस प्रकार कुल छह घंटे की निर्धारित कटौती लागू की गई है। इस व्यवस्था से क्षेत्र के दो विद्युत सब स्टेशनों के करीब 70 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण कूलर, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। इससे ट्रांसमिशन और वितरण तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। विभाग का मानना है कि नियंत्रित कटौती के माध्यम से पूरे सिस्टम को सुरक्षित और संतुलित रखा जा सकेगा। अवर अभियंता ने बताया कि यह नया शेड्यूल पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर लागू किया गया है। सभी उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं और एसएसओ को निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed