फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was screams as soon as the dead body of the soldier reached his native village.

Ghazipur News: जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
There was screams as soon as the dead body of the soldier reached his native village.
बिरनो। क्षेत्र के बिरनो निवासी आर्मी जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के एंबुलेंस से पैतृक गांव पहुंचते ही चीख- पुकार मच गई। इधर जगह- जगह जनप्रतिनिधियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आर्मी जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। जवान का अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन

बिरनो गांव निवासी आर्मी जवान अनिल यादव (30) की तैनाती जालंधर में थी। जहां पर तबीयत खराब होने पर उनका इलाज दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में चल रहा था, इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया था। आर्मी जवान अनिल यादव 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। अनिल यादव अपने माता पिता के तीन पुत्रों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो भाई दीपक यादव और छोटू यादव घर पर रहकर खेती गृहस्थी का कार्य करते हैं। सेना के एंबुलेंस से आर्मी जवान का पार्थिव शरीर आने की सूचना पर मरदह, बरही, सियारामपुर, भड़सर, बिरनो सहित जगह- जगह ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उधर जवान के अंतिम दर्शन के लिए गांव और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जवान को श्रद्धांजलि देने में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मटरु यादव, सुजीत यादव, विनोद, गुड्डू गुप्ता, सुभाष यादव नकुल यादव, मंटू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आर्मी जवान का अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई दीपक यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed