फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was screams as soon as the dead body of CRPF jawan reached the village.

Ghazipur News: सीआरपीएफ के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मची चीख- पुकार

Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
There was screams as soon as the dead body of CRPF jawan reached the village.
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव निवासी केंद्रीय सुरक्षा बल में तैनात हेड कांस्टेबल की बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूकने से आठ मार्च को निधन हो गया था। शनिवार की देर रात सीआरपीएफ जवान पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। रविवार को टौंस नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कमसड़ी गांव निवासी शिवदयाल चौहान (52) केंद्रीय सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आठ मार्च को वह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके साथी उन्हें उपचार के लिए बीएचयू लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट उनकी तैनाती थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी चिंता चौहान दो पुत्र आनंद चौहान, प्रकाश चौहान और पुत्री यशोदा के साथ दिल्ली से वाराणसी पहुंच गई। दूसरे दिन सुबह सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में टौंस नदी के तट पर बडे पुत्र आनंद चौहान ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed