फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was often dispute between husband and wife, husband used to beat and beat

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद, मारता- पीटता था पति

Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was often dispute between husband and wife, husband used to beat and beat
सादात नगर पंचायत के सोनकर बस्ती में हुई घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सादात। पति शिवदास उर्फ डब्लू सोनकर और पत्नी रीना देवी में आए दिन विवाद होता था। अक्सर ही पति पत्नी को मारता-पीटता था। ऐसे में एक वर्ष पूर्व पत्नी अपने पुत्र राहुल और पुत्री सेजल को लेकर मायके चली गई थी। परिजनों के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह दो माह पूर्व ही पुत्र-पुत्री के साथ ससुराल आई थी, लेकिन पति हमेशा पत्नी को संदेह के नजर से देखता था। आखिरकार उसने दो मासूमों के साथ पत्नी को मौत के घाट उतारकर खुद की भी ईह लीला समाप्त कर ली। इन बातों की चर्चा आसपास के लोगों के जुबान पर बनी हुई है।
विज्ञापन

खटिक बस्ती निवासी शिवदास सोनकर उर्फ डब्लू चार भाई में दूसरे नंबर पर था और परिवार के साथ भाइयों से अलग रहता था। सादात बाजार में उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी, जो एक वर्ष से बंद चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पति, पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसको लेकर अक्सर ही विवाद होता था और वह पत्नी को मारता-पीटता था। इससे आजिज आकर रीना देवी एक वर्ष अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके देवकली ब्लाक के पहाड़पुर गांव चली गई थी। मायके पक्ष के लोगों द्वारा कई बार पुलिस से शिवदास की शिकायत भी की गई थी। इधर, लोग भी उसे काफी समझाते-बुझाते रहते थे। आखिरकार शक की बीमारी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम तक पहुंचा ही दिया। इधर, परिजन दहाड़े मारकर रो- बिलख रहे थे, वहीं रह-रहकर उठ रही चित्कार से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पति शिवदास सोनकर पत्नी पर संदेह करता था। घटना स्थल को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने वारदात को अंजाम देने से पूर्व तैयारी कर रखी थी। दो तकिया भी कब्जे में लिया गया है, जिस पर खून लगा हुआ था। यह अपने भाई से अलग रहता था। वैसे पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed