फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was no water in the house, the road also went

Ghazipur News: घरों तक तो पानी आया नहीं सड़कें भी खोदकर कीं बर्बाद

Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
There was no water in the house, the road also went
(फोटो भी)
विज्ञापन


नीर निर्मल योजना अधूरी, अब तक ट्रायल भी नहीं हुआ
वर्ष 2018 में शुरू हुई थी योजना, टोटी तक नहीं लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल मुहैया कराने के लिए शुरू हुई नीर निर्मल योजना अधर में अटकी हुई है। बारा गांव में पाइप लाइन बिछाकर ओवरहेड टैंक बनाकर छोड़ दिया गया है लेकिन घरों में टोटी लगाना भूल गए। जबकि पंद्रह करोड़ रुपये की यह परियोजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। नीर निर्मल योजना के जल जीवन मिशन योजना में जाने से लगभग 50 हजार की आबादी वाले बारा गांव के लोगों को वर्ष भर और पेयजल के लिए इंतजार करना होगा। कार्य में सुस्ती के चलते हर कोई परेशान है। लेकिन ठेकेदार एवं विभागीय अफसर इससे अनजान बने हैं।
हर व्यक्ति के घर में स्वच्छ पानी मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से नीर निर्मल योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें पाइप लाइन के जरिए शहर की तर्ज पर गांव में हर घरों तक टोटी से पानी पहुंचाया जाना है। इसमें आबादी के हिसाब से ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। बारा गांव में दो लाख दस हजार लीटर क्षमता की टंकी बनाई गई है। इस परियोजना पर करीब पंद्रह करोड़ रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन

योजना को शुरू हुए पांच वर्ष से अधिक हो गए हैं लेकिन नीर निर्मल से जल जीवन मिशन योजना में जाने के चलते कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2018 में इस परियोजना पर काम शुरु हुआ था। विभाग ने इसे दो वर्ष में पूरा करने का दावा किया था। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। गांव में टंकी बनाकर छोड़ दी गई है तो वहीं पाइप डालने के लिए तमाम सड़क की खुदाई करके छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी तो मिला नहीं, ग्रामीण सड़कों की खुदाई से परेशान हो चुके हैं। दो वर्ष में पूरी होने वाली योजना को पांच वर्ष से अधिक हो चुके हैं। अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में वर्ष भर और ग्रामीणों को इंतजार करना होगा।

0000
0000 कोट 0000
नीर निर्मल से जल जीवन मिशन योजना होने के चलते काम बंद है। इसके अलावा तीन से चार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया है। शासन को डीपीआर भेजा गया था जो स्वीकृत नहीं हुआ। पुन: डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही काम को पूरा कराकर पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - दिवाकर विक्रम सिंह, एई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed