फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was lathi charge between the two parties, six injured, condition of three critical.

Ghazipur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 05 May 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
There was lathi charge between the two parties, six injured, condition of three critical.
लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे का प्रयोग किया गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि विवादित जमीन पर एक पक्ष की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में बहस होने लगी। देखते ही मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले जाया गया। घायलों में एक पक्ष से धनंजय (32), ममता (26), पिंटू (42) और दूसरे पक्ष से पुष्पांजल (18), सोनू (22) और अखिलेश (46) शामिल हैं। धनंजय, सोनू, अखिलेश की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed