फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was chaos in the house as soon as news of death came

मौत की खबर आते ही घर में मचा कोहराम

Sun, 07 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the house as soon as news of death came
दुबिहा। बलिया जिले के चांदपुर में तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर और कुशहा डेहमा गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बलिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी ददन यादव का पुत्र हरेराम यादव (35) अपने साथी कुशहा डेहमा गांव निवासी भृगुनाथ यादव के पुत्र मनोज यादव (30) के साथ बाइक से बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र की तरफ से गड़वार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब दो बजे चांदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हरेराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज को लोग स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर आते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मृतकों के परिवार के पुरुष सदस्य फेफना थाना के लिए रवाना हो गए। इस घटना से गांववासियों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed